श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल ने 10वीं और 12वीं के बच्चों को स्कॉलर अवार्ड से किया गया सम्मानित।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल बिरौल के शैल कुमारी सभागार में स्कॉलर्स अवार्ड का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं और 12वीं के सभी 16 बच्चों एवं साथ ही उनके अभिभावक को भी सम्मानित किया गया। अभिभावकगण को पाग चादर एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया एवं एवं बाड़ी-बाड़ी से सभी छात्रगण को स्कॉलर अवार्ड मोमेंटो से सम्मानित किया गया। छात्रों ने अपने भाभी योजनाओं के बारे में बताया साथ ही विद्यालय में अपने अनुभव को भी साझा किया, सभी अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की। इन बच्चों को पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को भी पाग चादर मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। क्योंकि उनके अथक मेहनत से ही यह परिणाम संभव हो पाया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री गणेश चौधरी ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नवलेश चौधरी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति तक हमें निरंतर ऐसे ही मेहनत करना होगा। निदेशक बृजेश चौधरी ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दिया। प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी ने कहा कि इस सफलता से संतुष्ट होने के बजाय निरंतर भूख जगाए रखना होगा, साथी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुकेश राज ने छात्रों को भविष्य में सफलता और असफलताओं को समान भाव से स्वीकारने की शिक्षा दी।