युवा जदयू संगठन ने प्रखंड कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्षों की गई घोषणा,संगठन को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत हुई चर्चा।
युवा जदयू संगठन ने प्रखंड कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्षों की गई घोषणा,संगठन को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत हुई चर्चा।
युवा जदयू संगठन ने प्रखंड कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्षों की गई घोषणा,संगठन को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत हुई चर्चा।
दस्तक7मिडिया, उत्त्म सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल प्रखंड युवा जदयू संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में युवा जदयू के दरभंगा जिला अध्यक्ष राम शंकर सिंह की उपस्थिति में संगठन को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान, प्रखंड कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की गई, जो संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम है। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, निम्नलिखित पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें मोहन चौधरी को पोखराम उत्तरी पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।तनवीर आलम को पोखराम दक्षिणी पंचायत का धनेश्वर चौधरी को लदहो पंचायत अजय कुमार यादव को ईटवाशिवनगर पंचायत, मनीष कुमार रोहाड़ महमुदा, रामनाथ यादव मनौर भौराम, शशिकांत पासवान पड़री, मिथलेश कुमार अरगा उसरी, नारायण चौधरी सहस्रनाम, मनोज दास बैरमपुर,हर्ष राय देवकुली जगन्नाथपुर, विजय कुमार सहनी कहुंगा, कृष्णा पासवान कमरकाला पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया है।इसी प्रकार मुकेश राम को सोनपुर पघारी पंचायत, नरेन्द्र कुमार चौधरी साहों, अमरनाथ मिश्रा सुपौल, हरिश्चंद्र चौधरी रामनगर, लालदेव सदा अफजला, रौशन कुमार को बिरौल, दिलीप पासवान डुमरी, चन्द्र भूषण यादव को गनौरा तरबाड़ा, कुमार रावत को नेउरी पंचायत, कैलाश साहू पटनिया,चन्दन सिंह को भवानीपुर, सुभाष शर्मा को उछटी तथा मो.माज सिद्दीकी को अकबरपुर बेंक पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इस संगठन में 05 प्रखंड उपाध्यक्ष,10 प्रखंड महासचिव,11 प्रखंड सचिव,01प्रखंड प्रवक्ता,01 कोषाध्यक्ष तथा 01 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही, प्रखंड युवा जदयू ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष राम शंकर सिंह ने भी संगठन के युवाओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में युवा जदयू के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने सुझाव और समर्थन व्यक्त किए। जदयू जिला उपाध्यक्ष सह महेषि विधानसभा प्रभारी संजीव झा, यूवा जदयू प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय, जिला सचिव आशुतोष कुमार मिश्र, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कौशल कुमार ने सभी नव मनोनीत यूवा पदाधिकारियों को बधाई दी।