इस संबंध में कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि, आज भभुआ में बिहार डीजीपी के आदेश पर जिला पुलिस कंट्रोल रूम का शुरुआत किया गया। जो, 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिन कार्य करेगा। कंट्रोल रूम में 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी. एक सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच कर कार्रवाई करेगी। किसी प्रकार के समस्या होने पर जनता तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क कर सूचना दे सकती है। घटना अपराध से जुड़ी हो या किसी प्रकार के हर मदद करने को कैमूर पुलिस ततपर है।
एसपी ने बताया कि, जैसे पहले आप एसपी कार्यालय में कोई गोपनीय सूचना देते थे। अब आप कंट्रोल रूम में देंगे। कोई बड़ी या छोटी घटना का सूचना कंट्रोल रूम को दे सकते हैं ।पुलिस तत्काल पहुंचेगी अगर ज्यादा पुलिस बल की जरूरत पड़ी तो पुलिस लाईन से बल को भेजा जायेगा। कोई क्रिमिनल मामला हो या आगजनी या सड़क दुर्घटना हो तो तत्काल कंट्रोल रूम को कॉल करे या कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर सूचना दे सकते हैं। जिले में कहीं की भी सूचना दे सकते हैं। तत्काल मदद मिलेगी।
कंट्रोल रूम में 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
जिले में कहीं से भी दे सकते हैं सूचना
