13 कार्टून विदेशी शराब,के साथ चालक,खलासी गिरफ्तार,बस जप्त

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

दिल्ली गुरुगांव से फुलपरास आ रही बस में बने डिक्की से 13 कार्टून विदेशी शराब जब्त हुई हें । उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को दरभंगा रानीपुर हाइवे के पास यह कार्रवाई की है.छापेमारी के दौरान मौके से ही बस के चालक राजेश पासवान,खलासी रामजी कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है.बस दिल्ली गुरुगांव से फुलपरास आ रही थी.छापेमारी के समय बस में लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे.छापेमारी के दौरान डिक्की से शराब मिलने के बाद उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने सभी यात्री को,दूसरी बस व चारपहिया वाहन से उनको भेज दिया. बस को जब्त कर उत्पाद थाने लाया गया है.चालक समेत खलासी से पूछताछ की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

दरभंगा सहायक आयुक्त मधनिषेध उत्पाद प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी 42 बी.टी, 5957 नंबर की बस में शराब की खेप छिपाकर दिल्ली गुरुगांव से लायी जा रही है.सूचना के आलोक में दरभंगा रानीपुर हाइवे पर तैनात उत्पाद के पदाधिकारी व सिपाही को अलर्ट मोड में रखा गया था।दिल्ली गुरुगांव से फुलपरास आ रही बस मुजफ्फरपुर की ओर से आती हुई दिखाई दी.उसको उत्पाद के पदाधिकारियों ने रोका तो उसमें से चालक उतरकर भागने लगा.सिपाही ने खदेड़ कर उसको पकड़ लिया,चालक व सहायक चालक को दबोचा गया।बस की तलाशी ली गयी तो डिक्की में शराब के कार्टून रखे हुए थे। वही शराब तस्कर ने उत्पाद विभाग व पुलिस को चकमा देने के लिए बस के डिक्की में झोला में विदेशी शराब का कार्टून रख दिया था ताकि  शराब दिखाई न दे और  पुलिस को आसानी से चकमा दिया जा सके। वही सहायक आयुक्त ने बताया कि 13 कार्टून विदेशी शराब,750 एमएल 54 पीस,375 एमएल119 पीस,180 एमएल 144 पीस के साथ चालक,खलासी सहित एक बस को बरामद किया गया है। वही छापेमारी टीम में एएसआई,सतेन्द्र कुमार सिंह,एएसआई,संजीत कुमार,एएसआई सुरेन्द्र कुमार कामत,अमित कुमार सिपाही मधनिषेध,राकेस कुमार मधनिषेध सिपाही एवं सशस्त्र बल शामिल थे।