दरभंगा :विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने चार लोंगों को गिरफ्तार किया हैं इसमें नशे में झूम रहें तीन शराबी हैं वहीं एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि नशे में झूम रहें कमतौल थाना के चेहुंटा गांव निवासी लक्ष्मी राम के पुत्र अरुण राम ,विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव निवासी कुलदीप राम का पुत्र शत्रुध्न राम ,बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कलाम चौक निवासी मनोज राम के पुत्र राकेश राम को गिरफ्तार किया हैं।
वहीं दूसरी और उन्होंने कहा कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पोखरसामा गांव निवासी गान्गो यादव के पुत्र अमर जी यादव को थाना कांड संख्या 381/21में गिरफ्तार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में कारवाई की जा रही हैं।