बिहार के सीतामढ़ी में 250 रुपये के लिए अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महज 250 रुपये की बकाया राशि को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की गई. इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक एक दुकान चलाता था. किराए के विवाद में उनकी जान चली गई. परिजनों ने शव को आरोपी के घर के सामने रखकर जमकर हंगामा किया. पीट-पीटकर दुकानदार की हत्या. पीट-पीटकर दुकानदार की हत्या.

बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 250 रुपयों के विवाद में एक 50 वर्षीय व्यक्ति बेरहमी से पिटाई की गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को आरोपी के घर के सामने रखकर हंगामा किया. इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया.

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के रुन्नी गांव की है. यहां रहने वाले 50 वर्षीय दहौर पासवान की हत्या कर दी गई. दहौर एक स्थानीय व्यक्ति की जमीन पर छोटी सी दुकान चलाते थे, जिसका महीने का किराया 500 रुपये तय था. उन्होंने 250 रुपये जमीन मालिक को दे दिए थे, जबकि बाकी के 250 रुपये बकाया थे. इन्हीं पैसों को लेकर जमीन मालिक सफीउल्लाह खान ने रामबाबू पासवान नाम के व्यक्ति को भेजा, जो किराया वसूलने दहौर पासवान के पास गया.