मब्बी थानाध्यक्ष की दिलेरी ,लूटे पिकअप को बरामद करने पहुंच गये मनीगाछी थाना क्षेत्र ,दो पिकअप किया जब्त ,लूटे गये एवं अन्य पिकअप की तालाशी में मिले 652लीटर शराब।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
मब्बी थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लूटे गये पिकअप के अलावे एक और पिकअप को बरामद करते हुये भारी मात्रा में शराब बरामद किया हें यही नहीं बरामद पिकअप को लेकर जब पुलिस वापस हो रही थी तों शराब तस्करों ने पुलिस का पीछा कर पिकअप चालक एवं शराब को छुड़ाने का प्रयास किया बावजूद इसके पुलिस ने कुछ और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।कुल छः अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की हें एवं दो पिकअप के अलावे 652लीटर शराब की बरामदगी की हें। मब्बी थाना कांड संख्या 49/25 में लुटे गए पिकअप के अलावे एक अन्य पिकअप से कुल 652.875 ली० विदेशी शराब के साथ कुल 06 अभियुक्तों को मनिगाछी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हें।

