दरभंगा :नगर थाना की पुलिस ने विभिन्न थानों से हुई मोटरसाइकिल के मामले में एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुये एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।
दस अगस्त को नगर थाना क्षेत्र से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर ढोल गजोंल निवासी मो हारून के पुत्र मो सद्दाम को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ खदेड़कर पकड़ा।उसके पास से पुलिस को मोटरसाइकिल खोलने की मास्टर चाबी बरामद हुई और उसका मोबाईल भी पुलिस ने जब्त किया। जब मो सद्दाम से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से उसने मोटरसाइकिल चुराकर चोरी की मोटरसाइकिल मधुवनी जिला के पंडोल थाना अंतर्गत भगवतीपुर के मोहम्मद शब्बीर के पुत्र मो हफीजुल के हाथों बेच देते हैं। पुलिस ने हफिजुल के यहां उसके झोपड़ी नुमा घर में छापेमारी की तो तीन मोटरसाइकिल बरामद हुये लेकिन वह फरार हो गया।
गिरफ्तार हफीजुल के विरुद्ध बहादुरपुर थाना मे चार लहेरियासराय थाना में एक सदर थाना में एक , नगर थाना के चार काण्ड उसके विरुद्ध दर्ज हैं। अन्य चोरी के मोटरसाइकिल के बरामदगी को लेकर एवं मोहम्मद हफीजुल के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। बीते 10अगस्त को
दरभंगा नगर थाना स्मार्ट बाजार जी एम रोड में ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी करते मो सद्दाम को पुलिस ने पकड़ा था।थानाध्यक्ष एच एन सिंह ने पुष्टि करते हुये कहा कि इस मामले में मो सद्दाम को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं।
छापेमारी दल में नगर थाना के थानाध्यक्ष
एच एन सिंह पुअनि संजीवन पासवान पुअनि प्रिया कोहली
सअनि मुक्तेश्वर राय सिपाही अंगरक्षक निशांन्त रजन सिपाही छोटू कुमार आदि शामिल थे।
