सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर दिया अनुमंडल टॉपर।
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के आलोक कुमार ने 96.2% अंक प्राप्त करके बिरौल अनुमंडल में टॉप किया, विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, वही 15 छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त की जो कि इस प्रकार है, आलोक कुमार 96.2% तूलिका श्रेष्ठ 95.6% दिव्यांशु राज 95.4% वंदना कुमारी 94.2% रौनक 94% धर्मवीर कुमार 94% कार्तिक कुमार 93.4% विकास कुमार सहनी 93.2% अभिनव चौधरी 93% सुमित कुमार 92.6% नारायण जी चौधरी 91.4% डोली कुमारी 91% सुमैया फातिमा 90.4% प्राची कुमारी 90% अंश कुमार 90% । वही विद्यालय के 59 छात्रों ने 80% से अधिक जबकि 119 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से पास किया। अगर विषय वार बात करें तो इंग्लिश में 17, हिंदी में 20, मैथ्स में 15, साइंस में 10, सामाजिक अध्ययन और आईटी में 27—27 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए।

छात्रों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के चेयरमैन श्री गणेश चौधरी ने कहा कि शिक्षक एवं छात्रों की मेहनत रंग लाई है इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक नवलेश कुमार चौधरी, निदेशक ब्रजेश चौधरी, प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार चौधरी एवं प्राचार्य मुकेश राज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई संदेश दिया। प्राचार्य ने बताया कि इस रिजल्ट से बच्चों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल है और वह आने वाली परीक्षा में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

