ससुर ने दामाद पर अपने पुत्री के हत्या का लगाया आरोप ,लहेरियासराय थाने में दिया आवेदन।कहा मेरी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की हें उसका हत्या किया गया हें ?पुलिस ने कहा कि हत्या हें या आत्महत्या यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

दस्तक 7मीडिया /

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मुहल्ले में प्रीति के आत्महत्या के मामले में उसके पिता ने लहेरियासराय  थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जतायी हें।
सिंहबाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव निवासी नागेंद्र झा के पुत्र अमरनाथ झा ने दिये आवेदन में कहा हें कि उनकी पुत्री प्रीति की शादी 19वर्ष पहले स्व गिरिजानंद के पुत्र संतोष झा से हुई थी । आवेदन में कहा गया हें कि शादी के कुछ दिन बाद ही उन्हें पता चल गया कि उनका दामाद नशेबाज हें और कई असामाजिक तत्वों से संबंध हें। उन्होंने कहा हें सुबह 7.25के करीब उनकी नतनी का फोन आया और उसने कहा कि मां का तबियत खराब हें ,आप जल्दी आ जाईये। उन्होंने कहा हें कि नौ बजे के करीब जब आया तों उनकी पुत्री की मौत हो चूकी थी लेकिन गले पर आगे से गहरा निशान था । उन्होंने कहा कि मुझे आशंका हें कि मेरी पुत्री को गला दबाकर हत्या किया गया हें।
इधर पुलिस का कहना हें कि जब पुलिस पहुंची थी तों प्रीति का मृत शरीर था। बगल के एक चिकित्सक के मौजूदगी में ओढ़नी से लगे फंदे को काटकर उसे नीचे लाया गया था। पुलिस कह रही हें कि मारपीट का भी कोई निशान नहीं था।

ऐसे में पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेगी ताकि मामले का खुलासा हो सके कि हत्या हें या आत्महत्या।घटनास्थल पर पुलिस को कई लोंगों ने बताया कि संतोष कई वर्षों से शराब का सेवन करते आ रहा हें।लेकिन एक सवाल अहम हें कि जब प्रीति सो रही थी तों उसका पति संतोष कहाँ था।अगर संतोष अपने घर में ही था तों प्रीति ने फांसी कैसे लगा ली ?