ट्रक और बाइक के सीधे टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मार्ग में तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के अर्थुआ गांव के निकट ट्रक और बाइक के सीधे टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान खगड़िया जिला अन्तर्गत अलौली थाना के फुलतोड़ा निवासी देव नारायण मुखिया के पुत्र राजा मुखिया 35 वर्ष के रुप में किया गया है। घायल फुलतोड़ा निवासी बुच्चो मुखिया के पुत्र बलराम मुखिया एवं राम रतन मुखिया के पुत्र राजेन्द्र मुखिया को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती किया गया है। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना पर सुरक्षित रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अपाचे बाइक से राजा मुखिया, बलराम मुखिया तथा राजेन्द्र मुखिया रात्रि में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव फुलतोड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान अर्थुआ गांव के निकट विपरीत दिशा से कुशेश्वरस्थान की ओर तेज रफ्तार में आ रहे डब्लूबी 19 जे 3422 नंबर की ट्रक से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीनों युवक बाइक से दूर फेंका गये और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें राजा मुखिया ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दी। घटना की सूचना पर पहुंचे तिलकेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने घायल बलराम और राजेंद्र को पीएचसी कुशेश्वरस्थान में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना पर सुरक्षित लगा दिया है। घटना की सूचना पीड़ित परिवारों को दिया गया। सूचना मिलते ही शादी की खुशी मातम में बदल गया। स्वजनों में कोहराम मच गया है।