भाजपा दरभंगा पूर्वी में परिचयात्मक बैठक आयोजित।

दस्तक7मिडिया बिरौल दरभंगा।

रविवार को भाजपा संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों और अलीनगर विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक नवादा गांव के भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बेनीपुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष रजनीश सुंदरम ने की। इस मौके पर भाजपा संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों की यह बैठक संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास से संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।भाजपा नव नियुक्त महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सभी नव नियुक्त जिला कमिटी पदाधिकारियों एवं अलीनगर विधानसभा के सातों मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर बल दिया एवं उन्होंने कहां संगठन की मजबूती और विस्तार हमारी सबसे प्रमुख प्राथमिकता है। संजय सिंह पप्पू सिंह बोले कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सक्रियता और लगन के साथ कार्य करते हुए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनका समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास से संगठन और अधिक सशक्त होगा और जनता के बीच हमारी पकड़ मजबूत होगी।इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को गमछा देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर श्रवण चौधरी,राम नाथ सहनी,प्रदीप प्रधान,शत्रुध्न सहनी,कृष्ण कुमार मंडल,संतोष कुमार झा,राजेश कुमार चौधरी,सोनू ठाकुर,संतोष कुमार झा,ममता देवी,सुधा देवी,लाल मुखिया,पुरुषोत्तम झा,चंदन कुमार ठाकुर,गंगा प्रसाद यादव,शंकर भगवान पूर्वे,रंजीत कुमार मिश्र,सुनील कुमार झा, पंकज कुमार कंठ,सुधीर कुमार सिंह आदि भाजपा के सभी नव दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।