भागलपुर: कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बारात देखने गए बुजुर्ग की बेहरमी से पिटाई की गई है, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक बुजुर्ग की पहचान नवीनचंद्र रविदास के रुप में हुई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

बारात देखने के दौरान विवाद:बताया जा रहा है कि नवीनचंद्र रविदास (मृतक) का बेटा रुस्तम पड़ोस में बारात देखने के लिए गया था. बारात नाई जाति के मोहल्ले में आई थी. वहां मौजूद कुछ दबंगों ने नवीनचंद्र रविदास (मृतक) के बेटे के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया.

दबंगों ने बुजुर्ग के साथ की मारपीट:वहीं, जब इसकी जानकारी नवीनचंद्र रविदास (मृतक) को मिली, तो वो मौके पर पहुंचे. इसी बीच दबंगों ने नवीनचंद्र रविदास (मृतक) के लिए भी अभद्र भाषा का उपयोग किया और बिना कुछ कारण के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

विशाल ठाकुर, उत्तम ठाकुर, शत्रुघ्न ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर और कृष्णा ठाकुर द्वारा बारात देखने से मना किया गया था. इसके बाद नवीनचंद्र और उनके बेटे रुस्तम के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए नवीनचंद्रकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे जख्मी हालत में उनकी मौत हो गई”परिजन

अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने कहा कि नवीनचंद्र को ना सिर्फ लाठियों से पीटा गया, बल्कि गला दबाया गया है और पेट में मुक्के भी मारे गए हैं, जिससे नवीनचंद्र बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर पड़े. उन्होंने कहा कि आनन-फानन में उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया रहा था. इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

” घटना साढ़े 11 बजे की है. एक पासवान जाति के यहां शादी थी, जिसकी बारात जा रही थी, उसी बारात में दासजी का लड़का डांस करने के लिए गया और अपना मोबाइल किसी को फोटो खींचने के लिए दिया. फोटो खींचने को लेकर ही शायद विवाद हुआ है. शरीर में कहीं कोई जख्म नहीं हैं, लेकिन परिवार के लोग कह रहे हैं कि मारपीट के कारण ही मौत हुई है. आवेदन परिजनों से लिया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी”.