मिल्लत महाविद्यालय ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का किया गया गठन।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

एनएएसी निरीक्षण के संबंध में मिल्लत महाविद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं की बैठक डॉक्टर मोहम्मद इफ्तिखार अहमद प्राचार्य के अध्यक्षता में आयोजित हुई! जिसमें सर्वसम्मिति से पूर्व छात्र संगठन का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष डॉक्टर अफाक हाशमी,प्रोफेसर जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज,उपाध्यक्ष अधिवक्ता शाहिद अतहर निर्देशक मिथिला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस,डॉक्टर गुलाम मोहम्मद अंसारी प्राचार्य ओरिएंटल बि एड कॉलेज,सचिव नसीम अहमद रफत मक्की सेवानिवृत्त उर्दू अनुवादक बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय,उप सचिव नाजिया हसन उप महापौर दरभंगा नगर निगम,अफलाक मंजर अंसारी सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय लक्ष्मी सागर,कोषाध्यक्ष डॉक्टर जमशेद आलम परीक्षा नियंत्रक मिल्लत महाविद्यालय बनाए गए! वहीं इसके गठन पर अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद इफ्तिखार ने सभी लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आगामी 15 एवं 16 मई 2025 को एनएएसी निरीक्षण कार्यक्रम में आप लोगों से सिर्फ आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी पूर्व छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होकर महाविद्यालय को एनएएसी ग्रेड दिलवाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे! इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव सह विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग डॉक्टर मोहम्मद मुस्तफा कमाल अंसारी, डॉक्टर अब्दुल सलाम जिलानी विभागाध्यक्ष फारसी विभाग एवं सैयद अबु नसर इत्यादि मौजूद थे!