शोभन -एकमी बाईपास सड़क पर बाईक पलटने से उसपर सवार एक युवक की मौत ,दूसरा जख्मी।
शोभन -एकमी बाईपास सड़क पर बाईक पलटने से उसपर सवार एक युवक की मौत ,दूसरा जख्मी।
शोभन -एकमी बाईपास सड़क पर बाईक पलटने से उसपर सवार एक युवक की मौत ,दूसरा जख्मी।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शोभन एकमी बाइपास सड़क पर शोभन एम्स स्थल के समीप गड्ढे में बाइक पलटने से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई। वही घटना में बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दुर्घटना में मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना के कमला बारी पूर्वी टोल निवासी परीक्षण सदा के पुत्र राम उद्गार सदा के रूप में की गई है।वही जख्मी कमतौल थाना के कुमरौली निवासी झरी माझी के पुत्र मिथिलेश मांझी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने डीएमसीएच भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया है कि दोनो ग्लेमर बाइक से एकमीघाट की तरफ से शोभन आ रहे थे कि इस बीच अनियंत्रित बाइक 20फीट गड्ढे में पलटने के साथ क्षतिग्रस्त हो गई। उसपर सवार दो लोगों में बाइक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
खादी ग्रामोद्योग संघ बिरौल, जो कभी खादी वस्त्र निर्माण का केंद्र था और महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आश्रय स्थल माना जाता था, आज उपेक्षा के कारण बर्बादी की कगार पर है।
कटिहार: ट्रकों की टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत।