योजना मद में सरकारी राशि के गबन को लेकर उठ रहे हे  प्रश्न, कारवाई की दिशा में सिर्फ घूमते हे पत्र ,साढ़े सात लाख रुपए गबन के मामले में अब तक दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी 

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता,

सात लाख सैंतीस हजार एक सौ बावन रुपये गबन की गई योजना राशि की वसूली का डीडीसी दरभंगा का आदेश धुल फांक रहा है।। इसके अनुपालन, और गबन की गई राशि की वसूली के प्रति जिला पंचायत राज पदाधिकारी गंभीर नहीं हैं। यह मामला बहेड़ी प्रखंड के सुसारी तूर्की पंचायत से संबंधित है। उप विकास आयुक्त दरभंगा के आदेश अनुसार षष्टम राज्य वित्त आयोग मद से क्रियान्वित दो योजनाओं से संबंधित मापी पुस्त से कम काम पाये जाने के लिए बहेड़ी प्रखण्ड के सुसारी तुर्की पंचायत के मुखिया ज्योति देवी से 2,45,717.33 रुपये, पंचायत सचिव आलोक कुमार झा से 2,45,717.33 रुपये, नितीश कुमार तकनीकी सहायक बहेड़ी से 2,45,717.33 रुपये 29 अक्टूबर 24 तक विभागीय खाता में जमा करने का आदेश दिया गया था। वहीं गबन की गई उक्त राशि को सरकारी खजाने में जमा सुनिश्चित कराने का दायित्व जिला पंचायत राज पदाधिकारी दरभंगा को दी गई थी।डीडीसी के उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने को लेकर जदयू के हरेकृष्ण झा ने डी.डी.सी. डीएम के जनता दरबार में शुक्रवार को मिलकर राशि जमा नहीं करने को लेकर सम्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उप विकास आयुक्त दरभंगा के द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया था कि सरकारी राशि की वसूली उक्त तीनों से करके विभागीय खाता में जमा कराना सुनिश्चित करें। वहीं पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के विरुद्ध विभागीय पत्र के आलोक में अनुशासनात्मक कार्यवाई करें। उप विकास आयुक्त के आदेश ज्ञापांक 1761 दिनांक 14 अक्टूबर 24 के द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी दरभंगा को राशि वसूली करने का दायित्व दी गई थी। इसके बाबजूद उन्होंने मुखिया, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक से योजना मद की राशि वसूली नहीं कर पाये हैं। जिसे लेकर जदयू के श्री हरेकृष्ण झा ने डीएम, डीडीसी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को शुक्रवार को आवेदन पत्र देकर दोनों योजना में वसूलनीय राशि की वसूली यथा शिध्र किया जाय तथा प्राकलन अनुसार कार्य नहीं कियें जाने की प्रमाणिकता हो जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने वास्ते आवेदन पत्र दिया।