14 मई को रामनगर आईटीआई के निकट लगेगा रोजगार हेतु जॉब कैम्प,
14 मई को रामनगर आईटीआई के निकट लगेगा रोजगार हेतु जॉब कैम्प,
14 मई को रामनगर आईटीआई के निकट लगेगा रोजगार हेतु जॉब कैम्प,
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 14 मई 2025 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई. टी. आई के निकट) लहेरियासराय,दरभंगा के कार्यालय परिसर में TRIDENT LIMITED. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें Ring Frame Operator, Combine Operator, Checker, Packer, Weavers, Speed Frame Operator, Winding and TFO Operator, Etc. के लिए, कुल 250 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10th, 12th, ITI, Diploma उत्तीर्ण महिला / पुरूष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी।
अभ्यर्थी की उम्र सीमा 25 वर्ष (Fresher) 45 वर्ष (अनुभवी) के लिए निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 15000 रूपये (फ्रेशर) एवं 25000 से 36000 रूपये (अनुभवी) अभ्यर्थी को प्रतिमाह दिया जाएगा।
साथ ही इसके अतिरिक्त आवास एवं भोजन कम्पनी के तरफ से दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को बरनाला पंजाब में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इकच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते
है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन और वापस लौट रही महिला कलाकार के साथ अशोभनीय व्यवहार ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं।
सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर,महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियाँ, दरभंगा की महिलाओं ने उठाई अतिक्रमण,जाम और स्वच्छता की समस्याएँ, स्वरोजगार,प्रशिक्षण और लघु उद्योगों की मांग लेकर सामने आईं दरभंगा की महिलाएं।