कैमूर:पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इसी बीच बिहार के एक शिक्षक ने देशभक्ति दिखाई है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैन्य अभियान में सहयोग करने के लिए अनुमति मांगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देना चाहते है।
भारत-पाक के बीच तनाव:पत्र में शिक्षक वैभव किशोर ने लिखा है कि भारत-पाक सीमा पर युद्ध की संभावना प्रबल हो गई है. ऐसी स्थिति में एक जिम्मेदार नागरिक और प्रशिक्षित शिक्षक होने के नाते वह मातृभूमि की रक्षा में प्रत्यक्ष योगदान देना चाहते हैं. इस ऑपरेशन में भारत ने 7 मई को नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे. इससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.
वैभव किशोर ने अपने पत्र में लिखा कि मौजूदा हालात में भारत-पाक सीमा पर युद्ध की आशंका बढ़ गई है. हालांकि, शिक्षा विभाग या एसीएस एस. सिद्धार्थ की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
“मुझे गर्व होगा अगर मैं मातृभूमि की रक्षा में योगदान दे सकूं, यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अवसर होगा. अगर उन्हें मातृभूमि की रक्षा में योगदान करने का मौका मिले तो उन्हें गर्व होगा. ये उनके जीवन का सबसे बड़ा अवसर होगा.”-वैभव किशोर, जैसा शिक्षक ने पत्र में लिखा.
