कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने 9 को विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

डीसीपी ने इमरजेंसी रिस्पांस ड्रिल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्रों में पार्किंग, सड़कों और संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग के आदेश जारी किए। स्थानीय पुलिस को पेट्रोलिंग और पिकेट ड्यूटी बढ़ाने को कहा गया।

एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। आसपास के होटलों, वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी, वायुसेना, खुफिया एजेंसियों और पुलिस के समन्वय से संयुक्त आपात योजना तैयार की गई है।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार पाण्डेय, सीआईएसएफ अधिकारी और चकेरी के प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।