राज्य सरकार ने सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र ,कहा देश के सुरक्षा के मद्देनजर असैनिक /पुलिस कर्मियों को नहीं मिलेगी छूटी ,अपने पदस्थापन जगहों पर रहेंगे तैनात।

दस्तक 7मीडिया ,संजय कुमार राय 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की कारवाई से डरे सहमे पाकिस्तान कभी भी कायराना हरकत कर सकती हें इसे लेकर राज्य सरकार भी गंभीर हें।सरकार ने पुलिस के तमाम विभागों में कार्यरत असैनिक /पुलिस कर्मियों के छुट्टी पर विराम लगाने का निर्देश सभी जिलों के एसपी /एसएसपी ,रेलवे सहित दें दिया हें।

देश की सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय )एवं सरकार के अपर मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक /पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा हें कि 8मई 25से अगले आदेश तक विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने हेतु सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बंद किया जाता हें।
सरकार के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने निर्देश ने कहा हें कि देश की वर्तमान परिस्थितियों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार ने सभी असैनिक /पुलिस सेवा के कर्मियों को अपने पदस्थापन स्थल पर रहना अनिवार्य बताया हें। उन्होंने  कहा हें कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सामान्यतः अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाय।