79 में से 38 युवाओं को मिली नौकरी, 6 कंपनियों ने लिया हिस्सा।

कानपुर देहात में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
कानपुर देहात में स्वामी सत्तसंगानंद एवं परमानंद सेवा समिति प्राइवेट आईटीआई, ककरदही बाघपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया।

मेले में कुल 79 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 38 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी के नेतृत्व में यह मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अनुज, तेज प्रताप और विनोद कुमार समेत सेवायोजन कार्यालय की टीम ने मेले के आयोजन में योगदान दिया। आईटीआई के प्रधानाचार्य आशीष शुक्ला और स्टाफ ने भी सहयोग किया।

मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे मेलों के आयोजन की योजना बनाई है। इससे और अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।