पीड़िता का आरोप: प्रेमजाल में फंसाकर बनाया संबंध
महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात करीब ढाई साल पहले बुलंदशहर के खुर्जा निवासी डॉ. अभिषेक भास्कर से हुई थी। अभिषेक उस समय ऑर्थोपेडिक विभाग में तैनात था।
पीड़िता के अनुसार, अभिषेक ने खुद को अविवाहित बताया और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब दो साल पहले उसने पढ़ाई के बहाने पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया।