लहेरियासराय थाना परिसर में अनाधिकृत रूप से रह रहें पुलिसकर्मी /पदाधिकारियों को खाली करना पड़ेगा भवन,लहेरियासराय थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर एसएसपी ने दुबारा पूछा स्पष्टीकरण , दो दिनों के भीतर दें जवाब।

दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज /

लहेरियासराय थाना में पदस्थापित नहीं रहते हुये थाना परिसर के भवनों में रह रहें पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों से वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्टीकरण पूछा हें।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष को निर्देश की प्रति भेजते हुये उन्होंने कहा हें कि दो दिनों के भीतर अनाधिकृत रूप से रहें पदाधिकारी /कर्मी के बारे में यह बताएं कि उक्त आवास में कब से रहें हें।
वहीं दूसरी और एसएसपी ने पुलिस केंद्र के लेखापाल को पत्र प्रेषित करते हुये कहा हें कि मकान किराया से कटौती विवरणी उपलब्ध कराएं,इसके अलावे उन्होंने पुलिस केंद्र के प्रभारी दिवा शाखा को इससे संबंधित सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा हें।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने एसएसपी को आवेदन देकर सूचित किया था कि
कई पुलिसकर्मी /पदाधिकारी ऐसे हें जो थाना से स्थानांतरित होने के बाद भी सरकारी आवास में अनाधिकृत रूप से थाना परिसर के भवनों का उपयोग कर रह रहें हें। सरकारी आवास में अनधिकृत रूप से आवासन करना नियमाकुल नहीं हें और यह व्यवहार कर्तव्यहीनता और मनमानेपन को दर्शाता हें।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय थाना के द्वारा दिये प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुये कहा  हें कि लहेरियासराय थाना में अनधिकृत रूप से रह रहें पुलिसकर्मी /पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी लेकिन समय अवधि बीत जाने के बाद भी स्पष्टीकरण का जवाब अब तक नहीं दिया गया हें। इसमें पुनि कुमार गौरव ,पुअनि रेखा कुमारी ,सअनि ओम प्रकाश यादव ,हवलदार बीबी जहांआरा बेगम ,सिपाही अजय कुमार साह ,महिला सिपाही प्रियंका कुमारी ,बबीता कुमारी ,ज्योति कुमारी ,सिपाही राम प्रवेश कुमार ,माया कुमारी एवं पूजा कुमारी का नाम शामिल हें जिन्होंने अपना स्पष्टीकरण एसएसपी कार्यालय को अब तक नहीं दिया हें।
यहां बता देना जरूरी हें कि लहेरियासराय थाना परिसर में कई मकान ऐसे हें जो वर्षों से जर्जर हें ,और रहने लायक नहीं हें।लहेरियासराय थाना से स्थानांतरित हुये पुलिसकर्मी /पदाधिकारी इन जर्जर भवनों को खुद के पैसों से दुरुस्त करवाकर रह रहें हें जिनकी ड्यूटी लहेरियासराय पुलिस केंद्र के अलावे अगल -बगल के कार्यालय या थाने में ड्यूटी हें। इस कारण इन सभी ने जर्जर मकानों को खाली करना उचित नहीं समझा।

इधर क्षेत्रावधि पूर्ण किये कई पुलिसकर्मी बताते हें कि अपने स्थानांतरण को लेकर जर्जर मकान को खाली नहीं कर रहें थे ,बताया जा रहा हें कि एक दो दिन के भीतर स्थानांतरण को लेकर सूची प्राप्त हो जाएगी और वे स्वतःमकान खाली कर देंगे।