बिहार राज्य सहकारिता विभाग की ओर से बैंक मित्र का किया गया शुभारंभ, अधिकारियों ने कहा ग्रामीणों को छोटे-मोटे बैंकिंग कार्यों के लिए दूर के शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
बिरौल प्रखंड के पोखराम उत्तरी पंचायत में बिहार राज्य सहकारिता विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बैंक मित्र सेवा का शुभारंभ किया है। इस सेवा का उद्देश्य पंचायत और आसपास के गांवों के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता श्याम सुन्दर वर्णमाला ने की।

जिसमें सहकारिता विभाग के अधिकारी मो.नेसार अहमद ,स्थानीय जनप्रतिनिधि व पैक्स अध्यक्ष राजीव चौधरी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अधिकारियों ने बैंक मित्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब ग्रामीणों को छोटे-मोटे बैंकिंग कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय या दूर के शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बैंक मित्र उनके गांव में ही जमा, निकासी, बैलेंस पूछताछ और अन्य सामान्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।


