सड़क हादसे के दौरान पिकअप गाड़ी की स्टीफनी बदल रहे युवक को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। शामगढ़ के पास हुए इस भयानक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में आरोपी कार चालक भी घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की पहचान नारायणगढ़ का पजलासा गांव निवासी 40 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। संदीप अपने भतीजे के साथ किसी काम से पिकअप गाड़ी में सवार हो निकला था। इसी बीच रास्ते में गाड़ी का टायर बदलना पड़ा। जिसके लिए संदीप ने गाड़ी डिवाइडर के पास रोक दी। और वह टायर बदलने लगा।
स्टीफनी बदलने के दौरान ही मौके पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप गाड़ियों के बीच में ही फंस गया। इस भीषण हादसे में संदीप ने मौके पर ही ओरण त्याग दिए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान संदीप का भतीजा मौके पर मौजूद नहीं था। जिस कारण वह हादसे का शिकार होने से बच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। शव को करनाल के शवगृह में रखवाया गया है, वहीं घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने संदीप के भतीजे से भी हादसे ने सिलसिले में पूछताछ की। संदीप के भतीजे ने बताया कि उसके चाचा ने उसे किसी काम से दौर भेजा था। जब वह जाम पूर्ण कर लौटा तो सामने भयावह दृश्य देख कर स्तब्ध रह गया। उसने बताया कि पिकअप का टायर पंक्चर होने पर वह चाचा को टायर बदलता छोड़ कर गया था, लौटा तो चाचा को दो गाड़ियों के बीच में फंसा हुआ पाया।
हादसे को लेकर जांच में जुट जांच अधिकारी एसआई जसविंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। हादसे को लेकर जांच की जा रही है। आरोपी की हालत में पहले से सुधार है। जिसके स्वास्थ्य होते ही आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।
