4मई को होनेवाली NEET की परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क ,इस परीक्षा के दौरान साईबर ठग आपको बना सकते हे अपना शिकार ,सतर्क रहें ,सावधान रहें ,कॉल या मेसेज आने पर तुरंत नजदीकी थाना /साईबर थाना में करें शिकायत।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

आर्थिक अपराध इकाई पटना ने बिहार में 4मई को  होनेवाली NEET परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जारी किया हें। कहा गया हें कि NEET की होनेवाली परीक्षा के दौरान साईबर अपराधी ठगी कर सकते हें ,इसके लिये सोशल मीडिया जेसे फेसबुक ,इंस्टाग्राम ,व्हाट्सऐप ट्विटर एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अभ्यर्थियों /जनमानस के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हें ,जिससे समस्या उत्पन्न हो सकती हें। परीक्षा के प्रश्न पत्र /उत्तर पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर पैसों की अवैध उगाही कर सकते हें। कहा गया हें कि अगर इससे संबंधित कोई कॉल या मेसेज आता हें तों तुरंत सतर्क हो जाए और इसकी सूचना नजदीकी थाना /साईबर थाना को दे।

आर्थिक अपराध इकाई ने कहा हे कि इस परीक्षा से संबंधित अफवाह या भ्रम फेलाने के लिये कोई कॉल या मेसेज आये तों इसे किसी दूसरे के मोबाईल पर फॉरवर्ड नहीं करें। अगर किसी मोबाईल पर प्रश्न पत्र /उत्तर पत्र से संबंधित कोई जानकारी मिलती हें तों सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति का URL की सूचना नजदीकी थाना या साईबर थाना को दे ताकि ऐसे व्यक्तियों की पहचान/सत्यता जांच कर तुरंत कारवाई किया जा सके या फिर मोबाईल नंबर 8544428404 पर या मेल आईडी spcyber-bihar@gov. in पर तुरंत सूचना दे।

यही नहीं ऐसे साईबर ठग के मामले में NCRP पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930पर भी सूचना अवश्य दे।