बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत। चालक वाहन लेकर हो गया फरार।
बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत। चालक वाहन लेकर हो गया फरार।
बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत। चालक वाहन लेकर हो गया फरार।
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर बड़गांव थाना क्षेत्र के तेनुआ चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरौल थाना अंतर्गत लदहो अफजला गांव निवासी फेकन मुखिया के 35 वर्षीय पुत्र मनीष मुखिया के रूप में हुई है। यह दुखद घटना देर रात को हुई, जब मनीष किसी काम से ससुराल जा रहा था,इसी दौरान तेनुआ चौक की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बड़गांव थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। मनीष मुखिया के असामयिक निधन से उनके परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना से इलाके में शोक और मातम का माहौल है। मनीष और इसके बड़े भाई बंटू अनुमंडल परिसर में चाय नाश्ता का दुकान वर्षों से खोल रखा है। जिससे इनके परिवार का भरण-पोषण चलता है।
क्षेत्रावधि पूर्ण सिपाहियों के स्थानांतरण को लेकर पुलिस मुख्यालय के सभाकक्ष में 5मई 25को बैठक ,भारी संख्या में सिपाहियों के स्थानांतरण पर लग जाएगी मुहर।
4मई को होनेवाली NEET की परीक्षा को लेकर पुलिस सतर्क ,इस परीक्षा के दौरान साईबर ठग आपको बना सकते हे अपना शिकार ,सतर्क रहें ,सावधान रहें ,कॉल या मेसेज आने पर तुरंत नजदीकी थाना /साईबर थाना में करें शिकायत।