पुलिस अंचल निरीक्षक के आदेश का अवहेलना करना पड़ गया महंगा ,बहेड़ी थाना के पुअनि सुमन कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित ,पुअनि सुमन के पास अनुसंधान के लिये लंबित था 25कांड।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बहेड़ी थाना में तैनात पु०अ०नि० सुमन कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया हें।यह कारवाई बहेड़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक द्वारा एसएसपी को दिये प्रतिवेदन के आलोक में की गई हें। समर्पित प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 30.04.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देश के आलोक में अंचल पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा अंचल लंबित कांडों के समीक्षा हेतु बहेड़ी थाना पर पहुँचे।
उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के पास लंबित कांडों की समीक्षा किये। इसी क्रम में पु०अ०नि० सुमन कुमार, बहेड़ी थाना को उनके पास लंबित कांडों के संचिका लेकर समीक्षा हेतु आने को कहा गया ,तो पु०अ०नि० सुमन कुमार द्वारा बोला गया कि मुझे अभी बहुत काम है, डायरी लिखना है, कल कांड समीक्षा में जाना है, यह बोलकर उठकर चले गये तथा कांड का समीक्षा नहीं कराये।
पु०अ०नि० सुमन कुमार के पास 25 कांड अनुसंधान हेतु लंबित है जबकि इनके द्वारा दिनांक-30.04.2025 को समय करीब 11:00 बजे तक एक भी कांडं का निष्पादन नहीं किया गया ।
यह भी उल्लेख किया गया है कि पु०अ०नि० सुमन कुमार काफी मनबढू पुलिस पदाधिकारी हैं, जब भी थाना पर गये तो इनके व्यवहार से नहीं लगा कि ये थानाध्यक्ष, बहेड़ी थाना के नियंत्रण में हैं तथा इनके द्वारा कांड अनुसंधान में भी लापरवाही बरती जा रही है।
अंचल पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा अंचल द्वारा अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० सुमन कुमार, बहेड़ी थाना के विरूद्ध अनुशासनिक / विभागीय कार्यवाही हेतु की गई अनुशंसा के आलोक में पु०अ०नि० सुमन कुमार, बहेड़ी थाना को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबति किया गया है। निलबंन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेगा।
बीडीओ के आदेश के बाबजूद भी रोजगार सेवक उक्त पंचायत में कार्यरत,पीआरएस अपने मनमानी से नही आ रहे है बाज। पदाधिकारी के आदेश को दिखा रहे हैं ठेंगा
क्षेत्रावधि पूर्ण सिपाहियों के स्थानांतरण को लेकर पुलिस मुख्यालय के सभाकक्ष में 5मई 25को बैठक ,भारी संख्या में सिपाहियों के स्थानांतरण पर लग जाएगी मुहर।