बीडीओ के आदेश के बाबजूद भी रोजगार सेवक उक्त पंचायत में कार्यरत,पीआरएस अपने मनमानी से नही आ रहे है बाज। पदाधिकारी के आदेश को दिखा रहे हैं ठेंगा

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान पूर्वी दरभंगा /

बीडीओ के आदेश के बाबजूद भी उजुआ सिमरटोका पंचायत के रोजगार सेवक जो पीएम आवास योजना के लिए उक्त पंचायत में कार्यरत है,पीआरएस विनय कुमार सिंह अपने मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। पदाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं और पुनः अपने मर्जी से कार्य करते हैं। रोजगार सेवक श्री सिंह अपने किराए के आवास पर उजुआ सिमर टोका पंचायत के लोगों को बुलाकर पीएम आवास योजना के सर्वे कार्य का खाना पूर्ति कर रहे हैं। रोजगार सेवक के आवास पर लोगों के भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हलाकि दस्तक 7 मीडिया इस वायरल हो रहे वीडियो का पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में रोजगार सेवक के किराए के आवास पर पंचायत के लोगों का भारी भीड़ जमा है। रोजगार सेवक श्री सिंह बारी बारी से एक एक कर लोगों को बुलाकर पीएम आवास योजना के पोर्टल प्ल्स पर नाम जोड़ते हैं। बताया जाता है कि इस एवज में रोजगार सेवक लाभार्थी से अवैध रूप से तीन हजार रुपए की वसूली करते हैं। जो लोग तीन हजार रुपए उन्हें नहीं देता है उनका नाम लाभार्थी के प्रतिक्षा सूची में नहीं जोड़ता है। रोजगार सेवक के मनमानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इससे पूर्व भी बीडीओ के पास उक्त मामले को लेकर शिकायत मिली थी जिसपर बीडीओ ने अपने पत्रांक 295 दिनांक 20.3.2025, से उक्त पीआरएस सेव24 घंटे के अंदर स्पष्टिकरण की मांग की गई,इसके बाद पुनः इस तरह का कृत करने के ऊपर पत्रांक 347 दिनांक 28.3.2025 के माध्यम से उन्हें अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाने का पत्र लिखा।
इतना ही नहीं इसके बाद भी शोशल मीडिया पर वीडियो वाइरल होने के उपरांत पुनः बीडीओ ने पत्रांक 491 दिनांक 2 मई 2025 के द्वारा उक्त पीआरएस से पूर्व के स्पष्टिकरण का जबाब नही देने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाई करने हेतु उप विकास आयुक्त दरभंगा एवं जिला पदाधिकारी को प्रतुवेदित किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि रोजगार सेवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु उक्त पीआरएस से स्पष्टिकरण पूछा जा रहा है।