लोजपा (रामविलास) की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा
लोजपा (रामविलास) की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा
लोजपा (रामविलास) की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास की बैठक युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ नेता,डॉ. शाहनवाज अहमद कैफे,जिला प्रभारी, डॉ. इंतेखाब आलम,जिला प्रभारी,प्रवीण झा ने मुख्य रूपसे भाग लिया। युवा जिलाध्यक्ष,प्रदीप कुमार पासवान ने कहा आगामी विधानसभा में पूरी तरह से लोजपा युवा टीम तैयारी में है दरभंगा जिला के 10 विधानसभा की युवा लोक का बूथ स्तर तक मजबूती के साथ अपने नेता श्री चिराग पासवान जी के साथ खड़ा रहेंगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने कहा मेरे नेता का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट घर-घर तक पहुंचने का काम किया हैं। और काम करेंगे हमारे नेता,चिराग पासवान का कहना है युवाओ और महिलाओ की भी भागीदारी विधानसभा में होगा। डॉ इंतेखाब आलम व शाहनबाज अहमद कैफे ने कहा युवा,महिला एवं दलित समाज की भी आने आने चुनाव में भागीदारी होगी। मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिलाध्यक्ष,गौतम सिंह पासवान,संसदीय बोर्ड अध्यक्ष, राधेश्याम यादव, जिला महासचिव,राणा चंदन सिंह, विश्वजीत सिंह,कृष्ण देव यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।