पुर्व विधायक, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे बिरौल,जनक प्रधान के शोकाकुल परिवार को दिया सांत्वना।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
प्रखंड के सुपौल बाजार निवासी और प्रतिष्ठित
व्यवसायी व समाज सेवी जनक प्रधान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पिछे पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए। उनके निधन की खबर सुनकर व्यवसायियों और गणमान्य लोगों ने दुख प्रकट किया।जनक प्रधान के निधन पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उनके घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी।
पूर्व विधायक श्री गामी व भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि जनक प्रधान के निधन से व्यवसायियों एवं आमजन को अपूर्ण क्षति पहुंचा है, लेकिन उनकी यादें और समाजसेवा के कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। जनक प्रधान का अंतिम संस्कार बंगराहठा गांव स्थित उनके निजी भूमि में किया गया। मुख्यअग्नि बड़े पुत्र चन्द्र भूषण प्रधान उर्फ इंजीनियर साहब ने दी।जनक प्रधान के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है और ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि वे उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। उनके निधन पर राजकुमार अग्रवाल, डॉ नागेश्वर पंजियार, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष यतिन्द्र महतो,अमर झा, पिंकू सिंह,कन्हैया टेकड़ीबाल,ओम गोयल, ललन सिंह, सीताराम साह, प्रदीप प्रधान, रंजीत भगत, रमेन्द्र मंडल, चौधरी सहनी, रामशंकर शर्मा, उपेन्द्र गाड़ा, विनोद चौधरी, श्याम माथा,मनोज साह, संतोष माथा,नन्दु अग्रवाल,सूंड़ी समाज से मैनजन बैजु चौधरी,ग्रामीत विश्वनाथ चौधरी, राजकुमार महतो,मनोज महतो, दिलीप महतो सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
