सामूहिक उपनयन संस्कार में पटोरी गांव पहुंचे मंत्री,18बच्चों का विधि विधान से दिया गया संस्कार।
सामूहिक उपनयन संस्कार में पटोरी गांव पहुंचे मंत्री,18बच्चों का विधि विधान से दिया गया संस्कार।
सामूहिक उपनयन संस्कार में पटोरी गांव पहुंचे मंत्री,18बच्चों का विधि विधान से दिया गया संस्कार।
दस्तक 7मीडिया /हनुमाननगर
क्षेत्र के अतिप्राचीन भगवती सिंहासनी स्थान पटोरी में शुक्रवार को मां सिंहासनी सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित किया गया।
संस्थान द्वारा आयोजित इस यज्ञोपवीत संस्कार में 18 बच्चों का उपनयन पूरे विधि विधान से किया गया। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से जुड़े पंडित बलराम झा एवं दिलखुश झा ने उपनयन संस्कार संपन्न कराया। उपनयन संस्कार ग्रहण करने वालों में अनमोल कुमार, कार्तिक मिश्रा, अजय कुमार ,दिव्यांशु कुमार, अंजेश कुमार ,शिवम कुमार ,गोविंद कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, पुरुषोत्तम ठाकुर, रितेश कुमार, दीपक कुमार, प्रिंस कुमार, सहित18 बरुआ अपने आचार्य से जनेऊ ग्रहण किया।इस कार्यक्रम में सभी बरुआ के साथ आचार्य रूप में परिवार के बड़े सहभागी उपस्थित थे।यज्ञस्थल महिलाओं के मधुर उपनयन गीतों से गुंजायमान था। संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों को आशीर्वाद देने क्षेत्र के गणमन्य लोग पहुंचे।
मौके पर बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी,नेयाम छतौना पंचायत के मुखिया विपिन साह,पटोरी मुखिया माधुरी कमारी, सरपंच राधेश चौधरी, पूर्व मुखिया विजय चौधरी, सी ए कृष्ण कुमार चौधरी, धीरज कुमार बंसी, जन स्वराज के निर्मल मिश्रा,समाजसेवी, चितरंजन चौधरी, नवीन चौधरी आदि मौजूद थे। इस क्षेत्र में सामूहिक रूप से होनेवाले इस तरह का यह पहला आयोजन था जिसमें आसपास के गांव के भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर सुन्दर सामाजिक संदेश के साक्षी बने। इस आयोजन में संस्था के मनीष कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश कुमार कन्हैया ने महती भुमिका निभाई।