सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत को लेकर बेनीपुर बार एशोसियेशन के अधिवक्ताओं ने किया शोक सभा का आयोजन।

दस्तक 7मीडिया /बेनीपुर 

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा प्रकोष्ठ के बेनीपुर शाखा की आपातकालीन बैठक बेनीपुर के वरीय अधिवक्ता रामबिलास यादव की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

बेनीपुर बार एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष राम कुमार झा के सड़क दुर्घटना मे हुई मौत पर दुख जताते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने मृत अधिवक्ता राम कुमार झा के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे तथा अधिवक्ता के कल्याण के लिए हमेशा संघर्षशील रहते थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज के साथ साथ जनता की भी अपूरणीय क्षति हुई है शोक सभा मे उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण रखा गया। शोक सभा मे प्रमुख रूप से एसोसिएशन के पूर्व महासचिव कृष्ण कुमार झा बीरेंद्र कुमार धीरज सहनी प्रवीण कुमार सिंह रोशन मिश्रा सुमन कुमार साहू ज्योति कुमारी नवाज अहमद विकास पासवान भोला ठाकुर मंजर हुसैन मदन ठाकुर बैजू झा गणेश कुमार झा रविन्द्र कुमार चौधरी त्रिलोक झा हरेकृष्ण देव बीरेंद्र कुमार देव सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल हुए।