भागलपुर के कोयली खुटाहा बथानी चौक में पति-पत्नी की मौत हो गई है। 80 साल के चंदन यादव और उनकी पत्नी रामबतिया देवी ने जीवन के अंतिम क्षण तक साथ निभाया। घटना शुक्रवार सुबह की है।
रामबतिया देवी का निधन सुबह 5 बजे हुआ। एक घंटे बाद जब चंदन यादव घर लौटे, उन्हें पत्नी के निधन की खबर मिली। यह सुनते ही वे सदमे में चले गए। उनका शरीर कांपने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही पल बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ली।
एक साथ निकली पति-पत्नी की अंतिम यात्रा
दंपति के तीन बेटे हैं। अनिल यादव मोतिहारी में एसआई हैं। विकास यादव खेती करते हैं। डब्लू यादव गया में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। उनका पोता कोमल यादव पंजाब में एसपी के पद पर तैनात है।
एक साथ पति-पत्नी की अंतिम यात्रा निकली है।
दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के समय में जब रिश्ते कमजोर हो रहे हैं, तब चंदन यादव और रामबतिया देवी का प्रेम समाज के लिए एक सीख है। उनका जीवन सच्चे प्यार और वफादारी का प्रतीक बन गया है।
