दरभंगा और आसपास के जिलों में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला आया सामने ,डिजिटल करेंसी के माध्यम से बड़े शातिराना अंदाज में प्रलोभन देकर ठगी करते हें ये ठग।साईबर थाना की पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया ठग को गिरफ्तार।
दरभंगा और आसपास के जिलों में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला आया सामने ,डिजिटल करेंसी के माध्यम से बड़े शातिराना अंदाज में प्रलोभन देकर ठगी करते हें ये ठग।साईबर थाना की पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया ठग को गिरफ्तार।
दरभंगा और आसपास के जिलों में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला आया सामने ,डिजिटल करेंसी के माध्यम से बड़े शातिराना अंदाज में प्रलोभन देकर ठगी करते हें ये ठग।साईबर थाना की पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया ठग को गिरफ्तार।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/संवाददाता।
लंबे दिनों से फरार चल रहें क्रिप्टो कैरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना की पुलिस ने पटना जिला के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।इस मामले के करताधर्ता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिला के विस्फी थाना क्षेत्र के चौउटा गांव के रहने वाले स्वर्गीय मोहन चंद्र झा के पुत्र नीतेश कुमार झा के रूप में हुई है।
साइबर थाना के डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना में 98/23 मामला दर्ज हें। डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नितेश कुमार झा पटना में रह रहा है।इसी सूचना पर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया ।
नितेश कुमार झा अपनी साली की शादी समारोह के दौरान डांस कर रहा था जहां सादे लिबास में पुलिस भी मौजूद थी ,पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वह अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस से हाथापाइ करने लगा।
पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार को इस दौरान चोटें भी आई लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुये उसे गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि विफल्क कंपनी में जमा करने वाले लोंगों को 7 महीने में चार गुना राशि करने का प्रलोभन दिया करता था।दरभंगा मधुबनी जिले के लोगों से 6 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई है यह ठगी की राशि अधिक हो सकती है।
साइबर डीएसपी ने बताया कि चार बैंकों के खाते का सत्यापन करने के बाद 06 करोड़ रुपए का आदान-प्रदान हुआ है। लेकिन इन सभी खातों से ठगों के द्वारा रुपया की निकासी कर ली गई है। भुगतान नहीं होने के बाद बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार साह ने 70-75 लोगों के हस्ताक्षर को लेकर साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद बेगूसराय जिला के अमरपुर गांव के रहने वाले कंपनी के अध्यक्ष अजय कुमार राय को 8 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह दरभंगा जेल में बंद है। अशोक कुमार साह के आवेदन पर एक करोड़ 16 लाख रुपए ठगी करने का मामला दर्ज किया गया था लेकिन तहकीकात होने के बाद राशि करोड़ों में हो गई। इन लोगों ने आम नागरिकों से क्रिप्टो करेंसी जमा करने के लिए डिजिटल मोबाइल के माध्यम से रुपए जमा करवाया था। अध्यक्ष के गिरफ्तार होने की जानकारी जैसे हीं अन्य जमाकर्ता को मिला उन लोगों ने भी आकर साइबर थाना में आवेदन दिया है। साइबर डीएसपी ने बताया कि नितेश कुमार झा के खाते में 80 लाख रुपए से अधिक का लेनदेन हुआ है।इस खेल में कई अन्य लोग भी शामिल है उनकी भी संलिप्ता की तहकीकात की जा रही है। कंपनी में इन लोगों के अलावा विकास कुमार यादव मुजफ्फरपुर जिला के साहिबगंज के रहने वाले डॉक्टर राजीव का भी नाम इन लोगों ने बताया है। उन लोगों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार उपस्थित थे।