बीते दिनों चौथम प्रखंड अंतर्गत भेलौरी गांव में आग लग गयी थी. जिसमें 13 परिवारों का घर जल गया था. अग्निपीड़ित परिवारों को बुधवार को सरकार द्वारा जारी सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी.
सीओ कार्यालय में सीओ रवि राज ने 13 लाभुकों के बीच 12 बारह हजार रुपये का चेक उपलब्ध कराया गया. दूसरी ओर नीरपुर पंचायत के चार अग्निपीड़ित परिवारों के बीच भी चेक का वितरण किया गया. सीओ ने बताया कि अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सरकार द्वारा सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है. मौके पर सीपीआइ के जिलामंत्री सह पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
