महिलायें समाज एवं राष्ट्र नव निर्माण के हर क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका निभा रही है- बी पी एम आमोद कुमार शर्मा।

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।

ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ ऋचा गार्गी के मार्गदर्शन में बिरौल प्रखंड के अरगा उसरी पंचायत के जय माँ शारदे एवं बजरंगी जीविका महिला ग्राम संगठन तथा नेयूरी पंचायत के खुशी एवं विशाल जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहाँ सरकारी योजनाओं की जानकारी को जन जन तक पहुँचाने तथा योजनाओं तक पहुँच सुनिशिचित करने हेतु सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई। चलंत वाहन मे लगे टी वी स्क्रीन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने हेतु चलाई जा रही योनानाओं की सचित्र जानकारी दी गई।कार्यक्रम मे सरकार के योनानाओं से लाभ प्राप्त कर उनके जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव पर प्रकाश डाला। नेउरी पंचायत के अनिता दास ने बताई की स्वयं सहायता से ऋण लेकर पापर, अदउरी, मूँग दाल, आदि का व्यवसाय किया तथा पटना के सरस मेला, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं अन्य राज्यों के सरस मेला में अपनी सामग्री का प्रदर्शन किया और आमदनी से परिवार आगे बढ़ रहे है। सामग्री की गुणवत्ता से प्रभावित होकर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने कहा की हम अब आत्मनिर्भर हो रहे है। कार्यक्रम मे महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखी गई तथा खुले रूप से महिलायें अपने ग्राम के विकास हेतु नाली, गली, सड़क, नल जल, विवाह भवन, जीविका भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत मे खेल मैदान निर्माण आदि की माँग रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि महिलायें समाज एवं राष्ट्र नव निर्माण के हर क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका निभा रही है। बिहार मे महिलाओं को पंचायती राज एवं नगर निकाय मे 50% तथा नौकरी मे 35% का आरक्षण पाकर आगे बढ़ रही है वही स्वरोजगार कर समाज को दिशा दे रही है।