पीएम श्री विद्यालय के तहत मध्य विद्यालय बरदीपुर को उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर कोरबा में संविलयन किए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध।
पीएम श्री विद्यालय के तहत मध्य विद्यालय बरदीपुर को उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर कोरबा में संविलयन किए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध।
पीएम श्री विद्यालय के तहत मध्य विद्यालय बरदीपुर को उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर कोरबा में संविलयन किए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
अनुमंडल अंतर्गत किरतपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बरदीपुर के ग्रामीणों ने विद्यालय के वर्ग 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को पीएम श्री विद्यालय के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर कोरबा में संविलयन किए जाने का विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा है कि मध्य विद्यालय बरदीपुर की स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी और इसका कोड संख्या 10131601301 है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत संविलियन किया गया है, जो तकनीकी रूप से गलत है। इस फैसले के विरोध में सभी ग्रामीण विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर कोरबा की दूरी अधिक होने के कारण वे अपने बच्चों को वहां नहीं भेजेंगे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बाढ़ के कारण जून से नवंबर तक दोनों गांवों के बीच आवागमन बाधित रहता है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में और भी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से इस संविलयन के निर्णय पर पुनर्विचार करने और मध्य विद्यालय बरदीपुर में ही कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई जारी रखने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
सासाराम फायरिंग केस में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का कड़ा रुख ,एक सप्ताह के भीतर डीएसपी और उसके बॉडीगार्ड को करे गिरफ्तार ,न्यायमूर्ति ने डीजीपी को दिया निर्देश।
कुछ बेहतर करने की अगर आप सोच रखते हें ,अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हें ,तों कोटा जाने की अब जरूरत नहीं। रेडीयेन्स क्लासेज के संस्थापक केप्टन आशुतोष झा ने छात्रों को संदेश देते हुये कहा कि 99.53परसेंटाईल से यहां भी छात्र होते हें उत्तीर्ण।बैच शुरू ,जल्द कराएं नामांकन।