मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन हुआ सफलता पूर्वक सम्पन्न, युवाओं ने लिया संकल्प।

मिथिला विरोधी सरकार को युवा देंगे जवाब- विद्या भूषण।

दरभंगा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी मिथिलावादी पार्टी- अविनाश भारद्वाज।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

मिथिलावादी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज , प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चौधरी , राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार गुलफाम रहमानी , विकास पाठक , सागर नवदिया , प्रवेश झा , राघवेंद्र रमण , विजय श्री टुन्ना आदि के गरिमामयी उपस्थिति एव वयक्य से सफल हुआ। सबो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उससे पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी घटना के खिलाफ 02 मिनट का मौन रखा।बिरौल के शिवनगर घाट में आयोजित मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन ऐतिहासिक जोश और संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और मिथिला के साथ हो रहे अन्याय एवं उपेक्षा के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। मुख्य वक्ता अविनाश भारद्वाजने सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा,जिस तरह वर्षों से मिथिला क्षेत्र के साथ योजनाबद्ध तरीके से भेदभाव किया जा रहा है, वह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्र और राज्य, दोनों ही सरकारें मिथिला विरोधी मानसिकता से ग्रस्त हैं।”उन्होंने कहा कि न बाढ़ नियंत्रण के स्थायी उपाय किए गए, न उद्योग-धंधे विकसित किए गए, न शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई ठोस पहल हुई।”मिथिला विकास बोर्ड की मांग को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया और मिथिला राज्य की आवाज को दबाने का षड्यंत्र रचा गया। लेकिन अब मिथिला का युवा जाग चुका है और राजनीतिक हिस्सेदारी से लेकर सत्ता परिवर्तन तक का बिगुल बज चुका है। सम्मेलन में उपस्थित युवाओं ने क्षेत्रीय उपेक्षा, बेरोजगारी, पलायन और सांस्कृतिक विघटन के लिए सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। सभी ने एकमत से मिथिला विकास बोर्ड के गठन और मिथिला राज्य की स्थापना की मांग को आंदोलन का केंद्रीय एजेंडा बनाने का संकल्प लिया।मिथिलावादी पार्टी के नेता विद्या भूषण राय ने कहा,अगर सरकार ने मिथिला के साथ हो रहे अन्याय को नहीं रोका और हमारी जायज़ मांगों को नहीं माना, तो युवा सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को चुनौती देंगे। अब निर्णय का समय आ गया है — या तो सम्मान दो, या सिंहासन छोड़ो।सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र मिथिला विकास बोर्ड का गठन नहीं हुआ और मिथिला राज्य के विषय में सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आगामी चुनाव में मिथिला के युवा निर्णायक भूमिका निभाते हुए सरकार को करारा जवाब देंगे। मंच संचालन अमित कुमार ठाकुर ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव नवीन साहनी ,आदित्य मण्डल ,गौतम चौधरी ,रौशन भारद्वाज ,जुगनू मण्डल ,संजय झा ,गोपाल झा ,सन्तोष साहू , झमेली राम,अभिषेक यादव ,रमेश बाबा , रतन मिश्रा आदि ने महती भूमिका निभाया।