मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर अलग अलग थानों में मामला दर्ज।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले में मोटरसाईकिल की चोरी की घटनाओ में लगातार वृद्धि हो रही हें। बीते तीन चार दिनों में कई मोटरसाईकिल चोरी का मामला सामने आया हें। इसमें सदर थाना क्षेत्र के धोई गांव निवासी जुगे मंडल के पुत्र शरणजीत मंडल की बाईक उनके दरवाजे से हो गई। उन्होंने सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया हें। इसी तरह सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक निवासी विमल प्रसाद के पुत्र लोकेश कुमार की मोटरसाईकिल विश्वविद्यालय केम्पस से चोरी हो गई। नगर थाना क्षेत्र के दिग्विजय कुमार की मोटरसाईकिल श्यामा माई परिसर के बाहर लड्डू दुकान के पास हो गई। तीनों मामले में संबंधित थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हें।