पुलिस केन्द्र में पुलिस बलों की संख्या कम होने के कारण कई हवलदार और सिपाही का नव पदस्थापन पुलिस केन्द्र में किया गया हैं।
जिले के सभी नाका को चालू करने एवं शहरी थाने में पेंथर मोवाइल चालू किये जानें को लेकर भारी संख्या में बल की प्रतिनियुक्ति जरूरी हैं। इसी जरूरत देखते हुये एसएसपी के आदेश पर पुलिस केन्द्र में तैनात रक्षित पुलिस उपाधीक्षक ने जिले के सभी थानों /ओपी को पत्र लिखते हुये कहा हैं कि नो अगस्त के संध्या पांच बजे तक सरकारी वाहन से इन्हें भेजना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक ने इसकी सूचना संबंधित सभी पदाधिकारियों को दें दी हैं। इसमें कुल 95हवलदार एवं सिपाही हैं।

सूची इस प्रकार हैं :-