विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने दो अपहृत लड़की को बरामद करते हुये एक नशेबाज को भी गिरफ्तार किया हैं।
थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि आजम नगर मुहल्ले से सड़क पर झूमते एक नशेड़ी को पकड़ा गया हैं। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया युवक अशोक सहनी का पुत्र राजेश सहनी हैं। उन्होंने बताया कि इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुये जेल भेज दिया गया हैं।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि उनके थाना क्षेत्र से दो लड़की गायब हो गई थी जिसे उनकी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं उन्होंने कहा कि इस मामले में सात अगस्त को थाना में 242/23 दर्ज हुआ था।
उन्होंने कहा कि बर्थडे पार्टी कहकर घर से निकली लड़की अचानक गायब हो गई थी ,इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।