मिथिला की पावन भूमि से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम के पापियों को दिया है स्पष्ट और कड़ा संदेश।

दस्तक7मिडिया, दरभंगा।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि देशवासियों की भावना को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकियों को करारा जवाब दिया जाएगा। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि आतंकियों को चुन चुनकर खोज निकाला जाएगा, भले आतंकी पाताल में ही क्यों ना छुपे हो। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। देश के दुश्मनों ने निहत्थे पर्यटकों पर नहीं, भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया हमला करने वाले और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिल कर रहेगी, अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़ कर रहेगी।भारत आतंकियों की पहचान करेगा, ढूंढेगा और सजा देगा, हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे।