विकासशील इंसान पार्टी की ओर से शहीद हुए पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन कल।

दस्तक7मिडिया, दरभंगा।

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन 25 अप्रैल को जिला मुख्यालय में और पटना स्थित आयकर गोलंबर पर
किया जाएगा। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा इस दुखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करने और शहीद हुए पर्यटकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
इस प्रार्थना सभा में पार्टी के कार्यकर्ता, महागठबंधन और स्थानीय लोग भाग लेंगे और आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संतोष सहनी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है।