कश्मीर नहीं देश के दिल पर आतंकी हमला है:- डॉ० मुन्ना खान,आतंकी हमले से मारे गये पीड़ित परिवार को सरकार आर्थिक मदद करें और आतंकियों को निशाना बनाए ,स्थानीय लोंगों ने निकाला केंडील मार्च।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ आज शाम 6 बजे नीम चौक से राम जानकी मंदिर होते हुए नाका ना. 5 तक शांति माहौल में  कैंडल मार्च संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान के सौजन्य से निकाला गया।

 

 

डॉक्टर मुन्ना खान ने कहा कि बीते दिनों पहलगाम के वासीरण में हुये आतंकी हमले से पूरा देश दु:ख में डूब गया है, यह हमारे देश के खुफिया तंत्र पर सवाल खड़ा करता हें। लगातार कश्मीर के अंदर आतंकी हमले होते हैं जिससे हमारी सेना को काफी क्षति पहुंचती है,अब तो टूरिस्ट और आम आदमी को भी आतंकी नहीं छोड़ रहे हैं यही नहीं मासूमों को भी अपनी दरिंदगी का निशाना बना रहे हैं, हाल की घटना इसका जीता उदाहरण हें।

सवाल यही हें कि आखिर यह आतंकी देश में आते कहां से हैं?? कैंडल मार्च निकालकर, फिर सब लोग अपने घर को वापस चले जाएंगे मगर आतंकी पकड़ा नहीं जाएगा,  केंद्र सरकार से सिर्फ एक मांग है कि आतंकी कहां से आए, आतंकी कौन थे ,इसका पता लगाकर ऐसे आतंकवादियों को अभिलंब ठिकाने लगाया जाय  वरना भविष्य में आतंकवादियों द्वारा ऐसे ही हमला होते रहेंगा।

इस कैंडल मार्च में नौशाद आलम,हुसैन खान सोनू, आसिफ हसनैन,मो० अरमान, दस्तगीर अंसारी,मो० कुड्डूस आदि के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे,,