पीएम–सीएम झूठे हैं,आशा कार्यकर्ताओं के बच्चे भूखे हैं-अंजू देवी,

6माह से वेतन क्यों नहीं,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जवाब देना होगा-सविता

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के मौके पर आशा कार्यकर्ताओं का राज्यव्यापी पीएचसी एवं सीएचसी पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ सम्बन्द्ध-महासंघ गोपगुट-ऐक्टू के बैनर तले किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सविता कुमारी एवं जिला सचिव अंजू देवी ने संयुक्तरूप से कहा कि 24अप्रैल को मधुबनी के झंझारपुर में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। ये आते है बड़ी बड़ी बात करके चले जाते हैं। लेकिन आशा के लिए कुछ कर करिए नही रहे हैं। जबकि आशा केंद्र की योजना है। साथ में बिहार में जो 6माह से पैसा नहीं मिला इसके पीछे केंद्र का पैसा नहीं आना है। वहीं बिहार सरकार आशा आंदोलन से किए गए समझौता हुए एक साल से ज्यादा हो गया और मुख्यमंत्री सोए हुए हैं। इसलिए 24 अप्रैल आशा कार्यकर्ता अपने अपने पीएचसी में बड़ी संख्या जुट कर विरोध करेंगे।