पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा शोक,केंद्र सरकार की विफलता और जवाबदेही की मांग ,

पहलगाम में 28 निर्दोष पर्यटकों की हत्या–क्या देश की सुरक्षा सिर्फ जुमलों के भरोसे है

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न सिर्फ अमानवीय और कायरतापूर्ण था,बल्कि यह भारत की सुरक्षा व्यवस्था की भयावह पोल खोलता है। जब सरकार यह दावा करती है कि “कश्मीर अब शांत है” और “आतंकवाद खत्म हो गया है”तब ऐसे हमले सच्चाई की वास्तविक तस्वीर सामने लाते हैं। हम मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सिंहवाड़ा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा सामूहिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन इस भयावह त्रासदी के विरोध में सिंहवाड़ा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर एवं कैंडल जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वही प्रखण्ड अध्यक्ष रेयाज अहमद ने गहरी शोक व्यक्त किया। कहा कि यह सरकार की नाकामी पर एक शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ प्रतिरोध भी है। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे देश की एकता,अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे। वही प्रदेश सचिव दिलशाद अहमद,जाले युवा कोंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मेराज अली,गुंजन चौधरी,नदीम अहमद,हाफिज गुलाब,कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी आफताब आलम,अंकित कुमार ठाकुर,नेयाज अहमद,गौतम यादव,आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।