पटना अधिवेशन भवन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन की ओर से होमियोपैथिक साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें किशनगंज की डॉ. फरहत जहां को होमियोपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। फरहत जहां, मो. नूर आलम की बेटी हैं। वह पानीबाग वार्ड 4 की निवासी हैं।
उनके भाई डीएसपी आसिफ आलम हैं। बहन को सम्मान मिलने पर डीएसपी भाई ने भी बधाई दी। सम्मान की खबर मिलते ही जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड के लोगों ने उनके घर जाकर बधाई दी। पिता मो. नूर आलम ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी बेटी डॉक्टर है और बेटा डीएसपी। दोनों ने जिले का नाम रोशन किया है। यह हर पिता का सपना होता है। जिसे दोनों बच्चे ने साकार कर दिया है।
