जम्मू -काश्मीर के पहलगांव पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ,घटना स्थल का किया मुआयना ॥मंगलवार को आतंकियों ने 27पर्यटकों को गोलिया से भुना और हो गया फरार।

दस्तक 7मीडिया /

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हें। मंगलवार की दोपहर आतंकियों ने कायरतापूर्ण हमले कर दो विदेशी समेत 27 लोगो को मौत के घाट उतार दिया हें। घटना बैसरन घाटी की है। यह पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर है।जहां सभी पर्यटक घूमने गये थे। बताया जा रहा हें कि मारे गये पर्यटकों में एक ऐसा दंपति हें जिसकी शादी महज कुछ दिनों पहले हुई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने हनीमून मनाने गए जोड़े से पहले युवक का नाम पूछा, इसके बाद उसे गोली मार दी। यह देखकर युवक की पत्नी बेसुध हो गई। जबकि आतंकी फायरिंग करते हुए भाग निकला ।
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। मरने वालों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक है, जबकि दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन सभी आतंकी फरार हो गये।
इधर गृह मंत्री अमित साह को सूचना मिलते ही उन्होंने हाई लेवल मीटिंग बुलाया और देर शाम हेलीकॉप्टर से जम्मू कश्मीर पहुंच गये जहां उन्होंने मुख्यमंत्री समेत आलाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के तुरंत बाद खुद गृह मंत्री घटना स्थल पहुंचे हें। आतंकियों की खोज में सेना का हेलीकॉप्टर लगाया गया हें और फौज का ऑपरेशन जारी हें। खबर लिखे जाने तक आतंकियों का सुराग नहीं मिल सका हें।