मिथिला अधिकार रैली में जे के कॉलेज, विरौल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भागीदारी।
मिथिला अधिकार रैली में जे के कॉलेज, विरौल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भागीदारी।
मिथिला अधिकार रैली में जे के कॉलेज, विरौल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भागीदारी।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
मिथिला क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक अधिकारों की मांग को लेकर आयोजित होने वाली “मिथिला अधिकार रैली” , 27 अप्रैल को शिवनगरघाट मैदान में जे के कॉलेज, विरौल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेंगे। कॉलेज के छात्रों की ओर से इस रैली में व्यापक तैयारी की गई है। रैली का उद्देश्य मिथिला क्षेत्र के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, भाषा, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर जागरूक करना है। छात्रों का कहना है कि मिथिला की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और युवाओं की यह भागीदारी बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कॉलेज के वरिष्ठ छात्र नेता किसन कुमार झा ने कहा, हमारे छात्र-छात्राएं सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग हैं। मिथिला की अस्मिता की रक्षा के लिए उनकी भागीदारी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रैली में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में सोनु मंडल, किरण गुप्ता, बुसरा प्रवीण, खुशी कुमारी, शशिनाथ पोद्दार, मो० सितारे, शिवम प्रणव, नीरज झा, रणधीर कुमार सोनी कुमारी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे
थानास्तर पर बनाए जा रहें शांति दूतों को लेकर चौक चौराहों पर हो रही हें चर्चा ,कुछ कानून विरोधी किस्म के लोग भी बन गये हें थाना के शांतिदूत ,जो खुद को संभाल नहीं सकते उन्हें दे दिया गया समाज को सुधारने की ठेकेदारी।अजब -गजब का खेल कर रहें हें थाना के थानेदार।